रथ पर निकले भगवान परशुराम, उमड़ा जनसैलाब

प्रभु श्रीराम एवं भगवान परशुराम के जयघोष गूँजते रहे, आयोजित हुए भंडारे

Abhishek soni
Update: 2024-05-09 18:21 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण एकता मंच एवं परशुराम वंशज संगठन के तत्वावधान में मालवीय चौक से शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम वैैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक ब्राह्मणों एवं समिति के सदस्यों ने भगवान परशुराम का पूूजन िकया। इसके बाद भगवान परशुराम के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। प्रभु श्रीराम एवं भगवान परशुराम के जयघोष गूँजते रहे। भगवान परशुराम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मालवीय चौक से सुपर मार्केट की तरफ की रोड पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। शोभायात्रा इतनी बड़ी थी िक एक सिरा मालवीय चौक पर तो दूसरा सिरा बड़ा फुहारा में था। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके एवं मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत िकया गया। लार्डगंज, बड़ाफुहारा, कमानिया, सराफा होते हुए शोभायात्रा का समापन कोतवाली थाने के समक्ष हुआ, जहाँ विशाल भंडारे का आयोजन िकया गया।

झाँकियों ने मोहा मन

समिति के पं. राम दुबे, योगेन्द्र दुबे, कपिल दुबे ने बताया िक शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान नरसिंह, भगवान परशुराम की झाँकियाँ रहीं। बैंड और डीजे की धुन पर नाचते श्रद्धालु भगवा ध्वज लहरा रहे थे। जगह-जगह भंडारा लगाकर यात्रियों का स्वागत िकया गया। यात्रा में 20 झाँकियाँ, रथ शामिल हुए, जिनका नेतृत्व संतों ने िकया। वहीं छाछ, जूस, खीर तो कहीं फलों का वितरण िकया गया। बड़े फुहारा पर शरद अग्रवाल के नेतृत्व में पुष्पवर्षा करके और छाछ पिलाकर यात्रा का स्वागत िकया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित अन्य शामिल हुए।

गूँजते रहे वैदिक मंत्र

शोभायात्रा में वैदिक ब्राह्मण भी शामिल हुए, जो वैदिक मंत्रोच्चार करते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ लाल परिधान में शामिल हुईं। यात्रा में ब्रह्मचारी चैतन्यानंद, पं. वासुदेव शास्त्री, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक इंदू तिवारी, लखन घनघोरिया, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, आशीष दुबे, दिनेश यादव, प्रभात साहू, पं. आशुतोष दीक्षित, धीरज मिश्रा, अखिलेश तिवारी, प्रकाश दुबे, सोनू कल्बे, अभिषेक मिश्रा, अतुल बाजपेयी, अयोध्या तिवारी, कैप्टन आलोक त्रिवेदी, रविन्द्र तिवारी, सुरेश पाण्डेय, सुजीत अवस्थी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए। वहीं कान्हा ज्योतिष केन्द्र अधारताल में भगवान परशुराम का पूजन गुरुवार को पं. विनोद दुबे और वैदिक ब्राह्मणों के सान्निध्य में िकया गया।

Tags:    

Similar News