जबलपुर: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का डुमना विमानतल पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की

Safal Upadhyay
Update: 2023-09-27 11:26 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का आज यहाँ डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शाम चार बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा इंदौर से डुमना एयरपोर्ट पहुँची थी। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में केंद्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कांवरे, सांसद श्री राकेश सिंह, चीफ ऑफ स्टाफ मध्य भारत एरिया जनरल आर पी सिंह, विधायक श्री अजय विश्रोई, श्रीमती नन्दिनी मरावी, श्री अशोक रोहाणी एवं श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष वरकड़े, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, संभागायुक्त अभय वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर एवं श्री शरद जैन, पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री सुभाष तिवारी "रानू", प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने किया।

Tags:    

Similar News