खामगांव: रोहणा के मतदान केंद्र पर थी लगी थी ड्यूटी, दो वाहनो की भिड़ंत में दो की मौत

  • तेज रफ्तार दुपहिया वाहन चालकों की आमने-सामने भिड़ंत
  • दोनो ने हादसे के दौरान दम तोड़ा
  • जांच के बाद दोनो मृत घोषित

Tejinder Singh
Update: 2023-11-06 14:44 GMT

डिजिटल डेस्क, खामगांव। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन चालकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनो ने हादसे के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना खामगांव-बुलढाणा मार्ग के कंझारा फाटे के समीप घटी। जिसमें किशोर गोविंदा कवठेकर (35) निवासी हरिफेल, सुरेश दादाराव चव्हाण (32) गेरु माटरगांव रहवासी हादसे का शिकार हुए। दोनो अपनी अपनी दुपहिया से जा रहे थे। तभी कंझारा फाटे के पास दोनों के वाहन आपस में टकरा गए। दोनों दुपहिया सवार बुरी तरह घायल थे। उन्हें खामगांव के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों की जांच के बाद मृत घोषित किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत वानखड़े की ओर से कक्ष सेवक को दी जानकारी के आधार पर ग्रामीण पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मृतक किशोर कवठेकर यह सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग के कर्मचारी थे। वे बुलढाणा से खामगांव आ रहे थे, वहीं दूसरी ओर सुरेश चव्हाण खामगांव से बुलढाणा की ओर जा रहे थे। मामले की जांच एएसआई सुनील देव कर रहे हैं। मृतक कवठेकर की ड्यूटी रोहणा के मतदान केंद्र पर थी। ड्यूटी खत्म कर घर पर वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

Tags:    

Similar News