प्रदर्शन: हड़ताल पर सरकारी अस्पतालों के 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टर, अन्य जिलों में दिखाई दे सकता है असर

  • रेजिडेंट डॉक्टर अपनी हड़ताल की बात पर अड़े
  • सरकारी अस्पतालों के 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

Tejinder Singh
Update: 2024-02-22 16:23 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों के 7 से 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टर गुरुवार शाम से हड़ताल पर चले गए हैं। मुंबई को छोड़कर इस हड़ताल का असर राज्य के अन्य जिलों में दिखाई दे सकता है। हालांकि हड़ताल पर जाने से पहले राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रिफ ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर अपनी हड़ताल की बात पर अड़े रहे।

रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन सेंट्रल मार्ड के अध्यक्ष डॉ.अभिजीत हेलगे ने बताया कि हमारी मांगों पर सरकार की ओर से अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को फिर से राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ दोपहर में बैठक होगी। हसन मुश्रिफ के अलावा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि रविवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में उनकी मांगों पर निर्णय लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News