गायक मीका सिंह को बड़ी राहत, राखी सावंत के साथ किस वाला मामला रद्द

  • गायक मीका सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत
  • राखी सावंत के साथ हुए किस वाला मामला रद्द
  • मीका ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की लगाई थी गुहार

Tejinder Singh
Update: 2023-06-15 15:36 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गायक मीका सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने 2006 में मीका के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को किस करने के एफआईआर को रद्द कर दिया है। 17 साल पहले राखी सावंत की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

मीका सिंह ने हाई कोर्ट से केस रद्द करने की गुहार लगाई। मीका की याचिका में दावा किया गया था कि 2006 के इस मामले को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों ने ही इस मामले को आपस में सुलझा लिया है। पीड़िता राखी सावंत के मीका के खिलाफ अदालत में एफआईआर रद्द करने पर अपनी सहमति जताई थी। न्यायमूर्ति ए.एस.गडकरी और न्यायमूर्ति शिव कुमार डीगे की खंडपीठ के समक्ष गुरुवार को मीका की याचिका पर सुनवाई हुई। खंडपीठ ने मीका सिंह की याचिका पर विचार और पीड़िता की सहमति देखते हुए उनके खिलाफ एफआईआर और आरोप पत्र को रद्द कर दिया।

साल 2006 में अपने बर्थडे पार्टी में मीका ने कैमरों के सामने सावंत को उनकी मर्जी के बिना किस किया था। इसके बाद राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में मीका को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस किया था। मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Tags:    

Similar News