नेताजी व्यस्त हैं: उत्तर मुंबई के कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार काे नहीं मिलता भोजन करने तक का समय

  • मतदान 20 मई को होगा
  • यहां तो नेताजी व्यस्त हैं

Tejinder Singh
Update: 2024-05-06 14:14 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई, सोमदत्त शर्मा|  यहां मतदान 20 मई को होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। मुंबई की सभी सीटों पर प्रत्याशी दिन-रात एक कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को सुबह से लेकर देर रात तक न तो खाने की फुर्सत मिल रही है और न ही परिवार से मिलने की। उत्तर मुंबई के भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल और कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटील की चुनावी दिनचर्या का हाल:


भूषण पाटील की दिनचर्या

सुबह 5.30 सोकर उठते हैं।

एक घंटे तक प्रभु भक्ति में लीन रहते हैं।

15 मिनट में घर का बना नाश्ता लेते हैं।

करीब 7-9 बजे तक मॉर्निंग वॉक पर चर्चा करते हैं।

सुबह 9-11 बजे तक छोटे ग्रुप में बैठकें करते हैं।

11-1 बजे तक गठबंधन के नेताओं के साथ क्षेत्रों का दौरा करते हैं।

दोपहर 1-2 बजे तक सोसायटी के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हैं।

चुनाव कार्यालय में 2-4 बजे तक कुछ जरूरी बैठकें करते हैं।

दोपहर का खाना सही समय पर नहीं होता है।

शाम 4-10 बजे तक चुनावी रैली और जनता से मिलते हैं।

रात्रि 10 से 2 बजे तक चुनावी तैयारियां करते हैं।

महाआघाडी के नेता अलग से तैयारी कर रहे हैं।

सोने का समय रात्रि 2 बजे के बाद। 


पीयूष गोयल की दिनचर्या

सुबह सात बजे सोकर उठते हैं।

आधा घंटा पूजा-पाठ करते हैं।

घर पर ही नाश्ता करते हैं।

दिनभर की गतिविधियों पर चर्चा करते हैं।

सुबह 9-11 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें करते हैं।

सोसायटी और समूहों से मुलाकात करते हैं।

युति के नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हैं।

चुनाव कार्यालय में 2-4 बजे तक जरूरी बैठकें करते हैं।

ज्यादातर खाना 4 बजे तक होता है।

4-10 बजे तक लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग सभा करते हैं।

11 बजे तक पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करते हैं।

महायुति के दलों के साथ तैयारी करते हैं।

रात्रि 12 बजे तक सो जाते हैं।

  

 

Tags:    

Similar News