नागपुर: सागौन तस्करी के मामले में कर्मचारियों के लिप्त होने की गहराई आशंका

  • आरोपियों की तबीयत खराब
  • दो आरोपी अब तक पकड़ में
  • प्लाट मालिक को नोटिस

Tejinder Singh
Update: 2024-05-05 10:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पारडी परिसर में वन विभाग नागपुर की गश्त टीम ने गुरुवार को सागौन से भरे ट्रक को पकड़ा था। बगैर टीपी सागौन दिल्ली ले जाने के लिए भरा जा रहा था। मामला लकड़ा तस्करी से जुड़ा होने का खुलासा होते ही वन विभाग ने ट्रक चालक व एक अन्य वाहन चालक के साथ 6 मजदूरों को पकड़ा था। वन विभाग मुख्य आरोपी की तलाश में है। अब तक केवल 2 ही आरोपी मिले हैं, जबकि सूत्रों की मानें तो लकड़ा तस्करी में लिप्त लोगों की लंबी सूची है।

दो आरोपी अब तक पकड़ में

सागौन तस्करी मामले में अब तक वन विभाग ने मजदूरों के अलावा दो मुख्य आरोपी को पकड़ा है, जिसमें गौतम कोहली व राजेश जाधव है। शनिवार को एक और आरोपी को पकड़ने वन विभाग की टीम गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसे पकड़ने नई योजना बनाने की जानकारी है।

आरोपियों की तबीयत खराब

बताया गया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों की तबीयत खराब है। एक को एडमिट किया गया, जिसके बाद दूसरे की भी तबीयत शनिवार को खराब हो गई। शुगर लेवल बढ़ जाने से उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा।

प्लाट मालिक को नोटिस

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पारडी में पकड़ा गया लकड़ा दिलीप अग्रवाल के प्लाट पर मिला था। छानबीन में पता चला कि लकड़ा उतारने वाले को दिलीप ने यह प्लाट किराये पर दिया था। वन विभाग ने उसे नोटिस दिया है।

जांच जारी है

सरिका वैरागडे, आरएफओ, सेमिनरी हिल्स, वन विभाग के मुताबिक दो आरोपी पकड़ में आए हैं। एक आरोपी हाथ नहीं लग रहा है। मामले की जांच हो रही है। जल्द ही इसमें लिप्त और आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।


Tags:    

Similar News