लोकसभा चुनाव: 11 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म, कल होगा मतदान, बारामती सीट पर टिकी निगाहें

  • 11 सीटों पर चुनावी गणित
  • किसका किससे है मुकाबला

Tejinder Singh
Update: 2024-05-05 16:47 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 11 सीटों के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम समाप्त हो गया। अब इन सभी 11 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। इस चुनाव को सफल बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें बारामती, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, रायगड, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, लातूर, उस्मानाबाद और हातकणंगले शामिल है।

11 सीटों पर चुनावी गणित

चुनाव आयोग ने बनाया 23 हजार 26 मतदान केंद्र

2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

258 उम्मीदवार मैदान में

हॉट सीट: बारामती, राकांपा की सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के बीच मुकाबला है।

कहां से कितने उम्मीदवार

बारामती में 38, माढा में 32, उस्मानाबाद में 31, लातूर 28, हातकणंगले 27, कोल्हापुर 23, सोलापुर 21, सांगली 20, सतारा 16, रायगड 13, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग 9

किसका किससे है मुकाबला?

1- बारामती - सुप्रिया सुले (राकांपा- शरद) बनाम सुनेत्रा पवार (राकांपा- अजित)

2- माढा- रणजीतसिंह नाईक-निंबालकर (भाजपा) बनाम धैर्यशील मोहिते-पाटील (एनसीपी शरद)

3- उस्मानाबाद- अर्चना पाटील (भाजपा) बनाम ओमराजे निंबालकर (शिवसेना- उद्धव)

4- लातूर- सुधाकर श्रंगारे (भाजपा) बनाम शिवाजीराव कालगे (कांग्रेस)

5- हाचकणंगले- राजू शेट्टी (स्वाभिमानी शेतकरी संगठन) बनाम सत्यजीत पाटील (शिवसेना उद्धव) बनाम धैर्यशील माने (शिवसेना- शिंदे)

6- कोल्हापुर- छत्रपति शाहू महाराज (कांग्रेस) बनाम संजय मांडलिक (शिवसेना- शिंदे)

7- सोलापुर- प्रणीति शिंदे (कांग्रेस) बनाम राम सतपुते (भाजपा)

8- सांगली- चंद्रहार पाटील (शिवसेना- उद्धव) बनाम संजय पाटील (भाजपा)

9- सातारा - उदयनराजे भोसले (भाजपा) बनाम शशिकांत शिंदे (राकांपा- शरद)

10- रायगड - सुनील तटकरे (राकांपा- अजित) बनाम अनंत गीते (शिवसेना- उद्धव)

11- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग - नारायण राणे (भाजपा) बनाम विनायक राउत (शिवसेना- उद्धव)



Tags:    

Similar News