चक्रवात बिपारजॉय : मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में हुई देरी, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें-एनडीआरएफ की 2 और टीम तैनात

  • 15 जून को निकटवर्ती गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक
  • चक्रवात बिपारजॉय संभावना के मद्देनजर एनडीआरएफ की 2 और टीम तैनात
  • पश्चिमी उपनगर अंधेरी और पूर्वी उपनगर कांजुरमार्ग में तैनात

Tejinder Singh
Update: 2023-06-13 10:30 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खराब मौसम के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी होती रही, क्योकि मुख्य रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को रविवार रात घंटों तक इंतजार ही करना पड़ा था।

मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश और आंधी का अंदेशा जताया है, क्योंकि चक्रवात अरब सागर का चक्रवात बिपरजोय तेज हो सकता है। जो पूर्व-मध्य अरब सागर में बन रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट किया गया है। समुद्र किनारे तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

मुंबई के आसपास समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। आईएमडी के अनुसार, रात 11.30 बजे पोरबंदर के लगभग 310 km दक्षिण-पश्चिम, देवभूमि द्वारका के 320 km दक्षिण-पश्चिम, जखाऊ पोर्ट के 380km दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम पर केंद्रित था। जो 15 जून की शाम तक जखाऊ पोर्ट (गुजरात) को पार कर सकता है।

चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के 15 जून को निकटवर्ती गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक देने की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एहतियात के तौर पर मुंबई में दो अतिरिक्त दलों को तैनात किया है। एनडीआरएफ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महानगर में पहले से तैनात तीन दल तैनात हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ की दो टीमों में से एक पश्चिमी उपनगर अंधेरी और दूसरी पूर्वी उपनगर कांजुरमार्ग में तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि अरब सागर में चक्रवात के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने चार टीमें गुजरात भेजी हैं।

Tags:    

Similar News