रतन टाटा बने महाराष्ट्र के "उद्योगरत्न'

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान किया पुरस्कार

Anita Peddulwar
Update: 2023-08-19 13:19 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार का पहला "उद्योगरत्न' पुरस्कार मशहूर उद्योगपति तथा टाटा संस के मानद चेयरमैनरतन टाटा को प्रदान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों टाटा को उनके कुलाबा स्थित घर पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस व अजित पवार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार का सम्मानचिन्ह, मानपत्र और 25 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इस देश में टाटा मतलब विश्वास होता है।

राज्य सरकार ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तर्ज पर उद्योग क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले उद्योगपतियों को इस साल से महाराष्ट्र उद्योग पुरस्कार देने का फैसला लिया है। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से पहला उद्योगरत्न पुरस्कार रतन टाटा को दिया गया। पत्रकारों से बातचीत मेंमुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा मतलब ट्रस्ट यानी विश्वास है। महाराष्ट्र सरकार का उद्योगरत्न पुरस्कार दिए जाने से इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ गया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि टाटा ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह नमक से लेकर विमान सेवा सभी क्षेत्रों में योगदान दे रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने टाटा से उद्योग और राज्य के विकास परियोजनाओं के बारे में चर्चा भी की।

इनकी रही मौजूदगी

टाटा को पुरस्कार प्रदान करते समय इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत और टाटा संस के चेयरमैन तथा महाराष्ट्र आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरनमौजूद, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री तथा मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगराणी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विपीन शर्मा भी मौजूद रहे।

इन उद्योगपतियों को मिलेगा पुरस्कार

सरकार की ओरबीकेसी के जियोसेंटर में रविवार को महाराष्ट्र उद्योग पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितकिया गया है। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री शिंदे सहित कई मंत्री उपस्थित रहेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारीअधिकारी अदार पूनावाला को सम्मानित किया जाएगा।अदार कोउद्योग मित्र पुरस्कार के रूप में सम्मानचिन्ह व मानपत्र और 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि मराठीउद्योगपति पुरस्कार नाशिक के सह्याद्री समूह के विलास शिंदे और महिलाउद्योगपति पुरस्कार किर्लोस्कर समूह की गौरी किर्लोस्कर को दिया जाएगा।मराठी और महिला उद्योगपति पुरस्कार के रूप में सम्मानचिन्ह, मानपत्र और 5 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News