जाड़े में भी पसीना: मौसम का मिजाज बदला, दिन गर्म और रात ठंडी

दोपहर में गर्म कपड़ों की नहीं पड़ रही जरूरत

Anita Peddulwar
Update: 2023-11-07 05:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अधिकतम तापमान औसत से नीचे नहीं आने से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान थोड़ा नीचे आ गया है, जिस कारण रात को हल्की ठंडी का एहसास हो रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच जो फासला है, उस कारण दिन व रात को मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तामपान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इस कारण रात को व तड़के हल्की ठंडी का एहसास हो रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान एकदम से नीचे आने की उम्मीद नहीं है। इस महीने गर्म कपड़े की जरूरत पड़ने की संभावना दिखाई नहीं देती। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है।

Tags:    

Similar News