मौसम: एक दो दिन में सर्दी से मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

मौसम परिवर्तन के आसार

Anita Peddulwar
Update: 2023-12-29 05:14 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सर्दी के मौसम में दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बादलों ने उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा को राेक दिया है। तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिल रही है। 31 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 28.8 िडग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की आेर जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक बहुत ज्यादा तगड़ा नहीं बना है। राजस्थान में एक आैर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। उसका असर नए वर्ष में ही दिखाई देगा। फिलहाल तापमान एकदम से गिरने की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे आैर चुभनेवाली ठंडी हवा से राहत जारी रहेगी।


Tags:    

Similar News