नागपुर: एप पर मिलेगी पेंच जंगल सफारी की जानकारी, पर्यटकों की सैर होगी आसान

  • हर तरह की मिलेगी जानकारी
  • जल्द होगा लॉन्च

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-26 06:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पेंच सफारी घूमने वालों को अब हर चीज के लिए गाइड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। व्याघ्र प्रकल्प एक ऐसा एप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके माध्यम से पेंच के जंगलों की जानकारी पर्यटकों को मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिल जाएगी। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दिवाली तक इसे लागू करने की योजना है। गौरतलब है कि नागपुर जिले का पेंच व्याघ्र प्रकल्प पूरे देश में लोकप्रिय है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटकों आते हैं। यह प्रकल्प 700 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। सफारी में प्रवेश करने के लिए 6 से ज्यादा गेट हैं। यहां 50 के करीब बाघ, तेंदुआ और अन्य वन्यजीव हैं

हर तरह की मिलेगी जानकारी

हरियाली से सराबोर इस परिसर में जहां एक ओर वन्यजीवों की संख्या ज्यादा है, वहीं यहां ऐतिहासिक पेड़-पौधे, औषधीय पौधे, रहस्यमय रास्ते आदि हैं। जंगल भ्रमण करते समय ज्यादातर पर्यटकों को केवल बाघ-तेंदुओं के बारे में ही गाइड के माध्यम से जानकारी दी जाती है, जबकि पेड़-पौधे व अन्य जानकारी के लिए विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई बार पर्यटकों को किसी पौधे या पेड़ के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। अब ऐसा नहीं होगा। वन विभाग जिस एप को लॉन्च कर रहा है, उसके माध्यम से यहां के पेड़-पौधे व रास्तों की जानकारी उन्हें मोबाइल में ही मिल जाएगी।

जल्द होगा लॉन्च

डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, क्षेत्र संचालक, पेंच व्याघ्र प्रकल्प के मुताबिक इस तरह की एक एप जल्द ही लॉन्च करने वाले हैं। इसके लॉन्च होने के बाद परिसर के पेड़-पौधों से लेकर अन्य चीजों की भी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।


Tags:    

Similar News