सामाजिक न्याय के लिए सत्ता जरूरी

ओबीसी कर सकता है नेतृत्व : राजभर

Anita Peddulwar
Update: 2023-06-25 09:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सत्ता की राजनीति का आह्वान करते हुए बसपा के केंद्रीय समन्वयक भीम राजभर ने ओबीसी व दलित समाज को एकजुट रहने को कहा है। उन्होंने कहा-सत्ता के माध्यम से विविध समस्याएं दूर की जा सकती हैं। सामाजिक न्याय के लिए भी सत्ता जरूरी है। ओबीसी सत्ता का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन उसे अपनी दिशा व दशा पर चिंतन करना होगा। फिलहाल ओबीसी की जो दुर्दशा है, उसके जिम्मेदार स्वयं ओबीसी हैं। बाबासाहब अांबेडकर के विचारों को सही मायने में स्वीकार करने से ही ओबीसी, दलित, आदिवासी की सत्ता आ सकती है। शनिवार को सीताबर्डी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजभर बोल रहे थे।

किया दावा-सांसद चुने जाएंगे

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने ने लोकसभा चुनाव के लिए संप्रग की एकजुटता के प्रयास को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पटना में विपक्ष की बैठक कहीं राहुल गांधी का रिश्ता तय करने के लिए, तो नहीं हुई थी। देश में मायावती के अलावा किसी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता नहीं है। महाराष्ट्र में बैलेंस ऑफ पावर निर्माण करने के लिए कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। प्रदेश प्रभारी सुनील डोंगरे ने कहा कि विदर्भ से बसपा के महापौर, विधायक, सांसद निश्चित ही चुने जाएंगे। सम्मेलन में बसपा के प्रदेश महासचिव नागोराव जयकर, पृथ्वीराज शेंडे, रंजना ढोरे, राजीव भांगे, विजय डहाट, िनतीन शिंगाडे, उत्तम शेवडे, राहुल सोनटक्के, सुमंत गणवीर, विकास नारायने, ओपुल तामगाडगे, जीतेंद्र घोडेश्वर, राजू चांदेकर, संजय जयस्वाल, इब्राहिम टेलर, सुरेखा डोंगरे शामिल थे। प्रस्तावना संदीप मेश्राम ने रखी। संचालन सुनील कोचे ने किया। अाभार शादाब खान ने माना।

Tags:    

Similar News