भांडाफोड़: स्पॉ और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, महिला संचालक गिरफ्तार, 3 पीड़िता मुक्त

  • जरीपटका के जिंजर मॉल में है रिलेक्स स्पॉ सेंटर
  • आपत्तिजनक सामग्री सहित 85 हजार का माल जब्त

Tejinder Singh
Update: 2024-04-28 11:54 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहा था। क्राइम ब्रांच की सामजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने रात में छापा मारकर महिला संचालिका को धर दबोचा। उसके पार्टनर 2 आरोपी बंधु फरार हैं। तीन पीड़ित महिलाओं को देह व्यापार की दलदल से मुक्त कराया गया। आरोपी महिला संचालिका को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस की रिमांड पर लिया गया। पीड़िताओं को सुधारगृह भेज दिया गया है।

जरीपटका के जिंजर मॉल में है रिलेक्स स्पॉ सेंटर

आरोपी रक्षा उर्फ सना मनीष शुक्ला (22), रवि नगर निवासी है, जबकि उसके पार्टनर मो. नासिर अब्दुल शकूर भाटी (48) और उसका भाई फिरोज अब्दुल शकूर भाटी, लक्ष्मी प्लाजा, गैलेक्सी अर्बन, मानकापुर निवासी फरार है। आरोपियों ने जरीपटका क्षेत्र के जिंजर मॉल में शॉप नं.-8 किराए पर ली थी और वहां रिलेक्स स्पॉ द हेयर एंड ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार शुरू किया। इसकी गुप्त सूचना मिलने से गत कुछ दिनों से सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम पार्लर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर आला पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पश्चात तय योजना के तहत पंटर को ग्राहक बनाकर पार्लर में भेजा गया। सौदा पक्का होने पर पंटर ने सादे लिबास में बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई का संकेत दिया।

आपत्तिजनक सामग्री सहित 85 हजार का माल जब्त

पुलिस ने छापा मारकर पीड़ित महिलाओं से देह व्यापार करवाते हुए आरोपी संचालिक रक्षा उर्फ सन्ना को रंगेहाथ दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन महिलाओं को पीड़िता के तौर पर मुक्त कराया। रक्षा ने इन महिलाओं को कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उन्हें देह व्यापार की दलदल में धकेला था।

जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज कर रक्षा को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 5 हजार रुपए नकद, आई फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री, ऐसा कुल 85 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपी भाटी बंधुओं की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News