नागपुर: कबाड़ हुए शासकीय वाहन कलेक्टोरेट में खड़े हैं, धूल और कचरा जमा हो रहा

  • वाहनों पर धूल और कचरा जमा हो रहा
  • शासकीय वाहन कलेक्टोरेट में खड़े

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-26 06:26 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जिलाधीश कार्यालय परिसर में पिछले कई महीने से शासकीय वाहन कबाड़ बनकर खड़े हैं। इन शासकीय वाहनों का कोई अधिकारी उपयोग नहीं करता आैर परिसर में ये वाहन जगह घेरकर खड़े हैं। इन वाहनों पर बहुत धूल चढ़ गई है। इसी तरह पिछले कई दिनों से परिसर की सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे का ढेर लगे हुआ हैं। कलेक्टोरेट में ही तहसील कार्यालय के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिलाधीश कार्यालय में हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं, जिन्हें इस कचरे व गंदगी के दर्शन हो रहे हैं। जिलाधीश कार्यालय परिसर में कबाड़ हुए चारपहिया शासकीय वाहन खड़े हैं। बंद पड़े इन वाहनों पर धूल, मिट्टी व कचरा जमा हो गया है।

किसी समय इन वाहनों का इस्तेमाल तहसीलदार व उपविभागीय अधिकारी करते थे। समय रहते इन वाहनों का निपटारा किया, तो सरकार को राजस्व मिल सकता है। शासकीय वाहनों की यह दशा यहां आने वालों को भी ठीक नहीं लग रही। इसी तरह परिसर में जगह-जगह कचरा दिखाई देता है। कई दिनों से परिसर की सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेरे दिखाई देते हैं। कलेक्टोरेट में तहसील कार्यालय के ठीक सामने जगह-जगह कचरा पड़ा है।

गंदगी का साम्राज्य है। यहां आने वाले लोग यह नजारा देखकर ताना मारते हैं कि, जब यहीं पर सफाई नहीं, तो जिले में सफाई की अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। शासकीय परिसर में गंदगी को कोई जगह नहीं है। राजस्व विभाग के अधिकारी भी यहीं से गुजरते हैं। परिसर में सफाई अभियान चलाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Tags:    

Similar News