वरिष्ठ पत्रकार अरुण फणशीकर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव

  • हत्या या आत्महत्या
  • पुलिस की जांच शुरू
  • अंग्रेजी अखबार से शुरू हुआ था पत्रकारिता का सफर

Tejinder Singh
Update: 2023-06-08 12:42 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जाने माने वरिष्ठ पत्रकार का गुुरुवार को संदिग्ध स्थिति में शव मिला। शव कुएं में पाया गया, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम अरुण फणशीकर है। उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। वे आदित्य अपार्टमेंट, गिरीपेठ में रहते थे, मौत को लेकर चर्चा हो रही है। फणशीकर ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या की गई है। इसकी जांच सीताबर्डी पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फणशीकर गुरुवार सुबह रोजाना की तरह घूमने निकले थे। घर से बाहर जाने के बाद वे लापता हो गए थे। नहीं लौटने पर परिजन ने पुलिस के पास शिकायत की। इसके बाद उनका शव घर के कुएं में देखा गया।

शव के कमर में पत्थर बंधा था, जिससे उनकी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा हैं। एसे में यदि हत्या हुई है, तो पुलिस के सामने बड़ा प्रश्न है कि किसने और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फणशीकर ने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत अंग्रेजी अखबार द हितवाद से की थी। वे इंडियन एक्सप्रेस के में मुख्य संवाददाता और हिंदुस्तान टाइम्स में भी पत्रकार रह चुके थे। जनसंवाद विभाग में भी उन्होंने कई वर्ष अध्यापन किया था। वे अविवाहित थे, उनके जाने से स्थानीय मीडिया जगत में शोक की लहर है।

सोशल मीडिया पर लापता होने की जानकारी वायरल

जानकारी के अनुसार अरुण फणशीकर जब सुबह घूमकर नहीं लौटै, तब थाने में शिकायत के बाद उनकी सोशल मीडिया लापता होने की जानकारी वायरल हुई। इसके बाद अचानक दोपहर करीब 2.30 बजे के दौरान उनका शव घर के कुएं में देखा गया। सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसके बाद आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Tags:    

Similar News