चमकी किस्मत: मत्स्य पालन में कंपनी ने धोखा दिया, तो सीखी तकनीक, आज भरपूर कमाई

पश्चिम बंगाल से मछलियां लाकर पालन किया, खूब होने लगी बिक्री

Anita Peddulwar
Update: 2023-11-24 12:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना के एक किसान की उपलब्धि इन दिनों प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनके खेत का एक निजी कंपनी ने इस्तेमाल कर मत्स्य पालन शुरू किया, मगर आधे में छोड़कर कंपनी भाग गई। हताश होने की जगह किसान ने इस व्यवसाय को पूरी तरह से समझा और लगातार काम करते रहे, जिसकी बदौलत वह आज महीने के 2 लाख से ज्यादा कमा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नागपुर जिले के हिंगना तहसील अंतर्गत खडका गांव के किसान तोमेश्वर तनेशजी गहरूले की। वर्तमान में इन्होंने अपने खेत में पांच बायोफ्लॉक पॉड बनाए हैं, जिसमें वह पंगासिया मछलियों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय में वह धोखे से आ गए। मगर, कुछ जानकारी नहीं रहने के बाद भी हताश न होकर मत्स्य विभाग की मदद से काफी कुछ सीखा और आज लाखों रुपए कमा रहे हैं। 

कई किसान पीछे हट गए : कुछ समय पहले तक वह अपने खेत में कपास की खेती करते थे। आवक बहुत अच्छी थी। वह पूरी तरह से खुश थे, इस बीच एक निजी कंपनी उनके गांव में आई। कंपनी ने किसानों से खेत मांगे, ताकि वह यहां पर बायोफ्लोक पॉड तैयार कर मछली पालन कर सके। बदले में वह किसानों को पैसा व प्रॉफिट पर 10 प्रतिशत देने को तैयार थी। कुछ ही महीनों में सफलता नहीं मिलने के कारण कंपनी सब छोड़कर किसानों के लाखों रुपए लेकर भाग गई। इसके बाद कई किसान हताश हो गए। लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। मत्स्य विभाग की मदद से मछली पालन के गुर सीखे और बंद हुए इन बायोफ्लॉक में पश्चिम बंगाल आदि से मछलियां लाकर पालन कर इसकी बिक्री प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। 

किसानों के लिए मार्गदर्शक : तोमेश्वर व उनके साथ जुड़े सुनील धनुले अब विदर्भ के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। चंद्रपुर, गड़चिरोली, यवतमाल, वर्धा आदि जिलों से आने वाले किसानों को वह मछली पालन के गुर सीखा रहे हैं। वह भी बिना कोई पैसे लिए, जिससे रोजगार कोThe achievement of a farmer from Hingna remains a source of inspiration these days. बढ़ावा मिल रहा है।

नौकरी छोड़ अपनाया व्यवसाय : सुनीले धनुले वनी में जेनिंग सेक्टर में अकाउंटेंट थे। अच्छी खासी पगार मिलती थी, लेकिन कोरोना के वक्त लॉकडाउन में फंस गए। उसके बाद यहीं पर उन्होंने इस व्यवसाय में हाथ डालकर सफलता का स्वाद चखा। अब नौकरी के बारे में कभी सोचते भी नहीं।

Tags:    

Similar News