बीमार कैदी की मेयो हास्पिटल में मौत

मेयो अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-25 06:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बीमार कैदी की मौत हो गई। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। धंतोली थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। कैदी का नाम यशवंत कराडे (74) टेका नाका, मानव नगर निवासी है। धारा 330 के तहत संबंधित अदालत ने उसे 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। 11 सितंबर 2018 से वह जेल में सजा भुगत रहा था। 17 जून 2023 की सुबह 9:30 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसकी हालत नाजुक होने से जेल प्रशासन ने उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात में उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News