महाराष्ट्र नंबर वन: देश के सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में शुमार नवी मुंबई को मिला तीसरा स्थान

  • राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र को पहला स्थान
  • पिछले छह वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर रहा इंदौर
  • सूरत को भी इस बार देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित

Tejinder Singh
Update: 2024-01-11 14:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में पिछले छह वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर रहे इंदौर के साथ सूरत को भी इस बार देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में नवी मुंबई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा महाराष्ट्र को राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के लिए पहला और मध्यप्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में महाराष्ट्र के कुल आठ शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश मे सबसे स्वच्छ शहर की श्रेणी में नवी मुंबई को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा महाराष्ट्र को राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के लिए पहला और मध्यप्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला है।

महाराष्ट्र के कुल 8 शहर पुरस्कृत

1 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र के दो सासवड़ और लोनावला ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण में कचरा मुक्त अभियान के लिए पुणे महानगर पालिका को 10वां और पिंपरी चिंचवड़ को 13वां स्थान मिला है। इसके साथ ही राज्य की आठ नगरपालिकाओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमे कोल्हापुर जिले की गड़हिनगल्ज, सातारा जिले की कराड और पंचगनी, देवलाली, वीटा और सीलोड शामिल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 13 पुरस्कार विजेताओं को स्वच्छ शहर, सबसे स्वच्छ छावनी, सफाई मित्र सुरक्षा, गंगा टाउन और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणियों के तहत सम्मानित किया गया। साथ ही 24 राष्ट्रीय, 20 जोनल और 54 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए।

इस वर्ष सबसे स्वच्छ शहर पुरस्कार की श्रेणी में दो शहरों इंदौर और बंदरगाहों के शहर सूरत को संयुक्त रुप से पुरस्कृत किया। 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र के दो सासवड़ और लोनावला ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। मध्यप्रदेश के महू छावनी बोर्ड को सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड घोषित किया गया।

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणी में शीर्ष तीन पुरस्कार जीते। उत्तरप्रदेश से वाराणसी और प्रयागराज ने स्वच्छ गंगा नगरों में से दो शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

नवी मुंबई को मुंबई के जुड़वा शहर के रूप में जाना जाता है

नवी मुंबई को मुंबई के जुड़वा शहर के रूप में 1972 से विकसित किया जा रहा है और यह विश्व के सबसे बड़े नियोजित शहरों में एक है। नवी मुंबई लगभग 163 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है और नवी मुंबई महानगरपालिका निगम के कार्यक्षेत्र में आता है। यह ठाणे क्रीक के पुर्व में अवस्थित है। शहर की सीमा ठाणे के नज़दींक ऐरोली से शुरु होकर दक्षिण में उरण तक जाती है। नवी मुम्बई को दो भागों - (उत्तरी नवी मुंबई) और (दक्षिण नवी मुंबई) में बांटा जाता है।

Tags:    

Similar News