उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन में जाने से पहले कर्मचारियों को दी सलाह

  • उपराष्ट्रपति ने कर्मचारियों को दी सलाह
  • समय के साथ तालमेल बिठाएं और नई तकनीक अपनाएं
  • समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो पीछे रह जाएंगे

Tejinder Singh
Update: 2023-05-17 15:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में स्थानांतरित होने से पूर्व राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों को समय के साथ तालमेल बिठाते हुए नई तकनीक अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि संसद जल्द ही नए संसद भवन में स्थानांतरित होने जा रही है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे।

धनखड़ सचिवालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित परस्पर वार्ता सत्र ‘उन्मुक्त-विचार संगोष्ठी’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आईटी समाधानों का लाभ उठाते हुए बदलते समय के साथ तालमेल बिठाना होगा और कुशल, समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यबल बनने के लिए कार्य वातावरण के लिए नवीन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे अपने परिवारों का ध्यान रखें, अपने कौशल को उन्नत करें, नवीनतम तकनीक के साथ तालमेल बिठाएं, राष्ट्र को सर्वप्रथम रखें ताकि संगठन को अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके। कार्यालय उनके सरकारी और व्यक्तिगत मुद्दों का ध्यान रखेगा।

Tags:    

Similar News