शिवराज ने MP का नाम किया बदनाम, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

शिवराज ने MP का नाम किया बदनाम, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-05 03:03 GMT
शिवराज ने MP का नाम किया बदनाम, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

 डिजिटल डेस्क,भोपाल।  मध्य प्रदेश में 2018 को होने वाले आगामी चुनाव को लेकर रविवार 5 नवंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने भोपाल में शंखनाद रैली की। रैली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक औऱ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवराज ने एमपी को बदनाम किया है और प्रदेश की जनता शिवराज शासन से दुखी है और रैली में लोग इतना कष्ट उठाकर आए हैं। ये सबूत है कि परिवर्तन जरूर आएगा। यह बदलाव सिर्फ एक ईमानदार सरकार ही ला सकती है। इसलिए AAP सभी 230 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेगी।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में लगभग 15 सालों से बीजपी सरकार है और यहां एक भी अच्छा काम नहीं हुआ। एक बच्चा इतने साल में 10वी पास कर लेता है। यदि ढंग से काम किया जाता तो इतने समय मे नया मध्यप्रदेश बनाया जा सकता था। यहां शिक्षक, महिला, आदिवासी, व्यापारी, छात्र, युवा कोई भी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि AAP की सरकार को जनता ने ईमानदारी के लिए चुना और वहां की जनता आज खुश है। केजरीवाल ने कहा कि जो हाल आज एमपी के हैं बैसे ही हाल दिल्ली के थे जिसके बाद अन्ना आंदोलन हुआ और उस आंदोलन से AAP की सरकार बनी। केजरीवाल ने कहा कि आज आप दिल्ली की 2.5 साल की सरकार और मध्यप्रदेश की 15 साल के कामों की तुलना कर लो कि किसने कितना काम किया।

व्यापमं घोटाले पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि शिवराज ने एमपी को बदनाम कर दिया औऱ जिन अफसर और नेताओं ने भ्रष्टचार किया वो तो बच गए लेकिन कितने ही मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी, कितनों का भविष्य दाव पर लग गया। दिल्ली श्रम मंत्री और एमपी प्रभारी गोपाल रॉय ने कहा कि कांग्रेस के गलत कामों के कारण भाजपा सत्ता में आई। और आज भाजपा से पुरे देश के अंदर लूट की गंगा बह रही है। पर आज फिर भारत के बेटों बेटियों ने अंगड़ाई ली है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हो रही और आज AAP मध्य प्रदेश जैसे राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश AAP के संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने नर्मदा यात्रा को लेकर कहा कि शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह यात्रा निकालकर अपना चेहरा चमकाने की कोशिश करते हैं। इन दोनों दलों को चुनाव के एक साल पहले नर्मदा की याद आ जाती है? 

केजरीवाल का जोरदार स्वागत 

 

 


 

 

Similar News