300 किसानों के कृषि पंप के काटे कनेक्शन

गोंदिया 300 किसानों के कृषि पंप के काटे कनेक्शन

Tejinder Singh
Update: 2022-01-13 13:09 GMT
300 किसानों के कृषि पंप के काटे कनेक्शन

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। समय पर विद्युत कृषि पंपों का बकाया बिल नहीं भरने के कारण महावितरण ने गोरेगांव तहसील के लगभग 300 किसानों के विद्युत कृषि पंप के कनेक्शन काट दिए है। जिस कारण किसानों द्वारा लगाई गई रबी फसलों पर असर दिखाई दे सकता है। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों के खेतों में सिंचाई कुआ बोरवेल खोदे गए है, वहीं अधिकांश किसानों ने स्वयं के खर्चे से बोरवेल खोदकर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई है। बोरवेल एवं सिंचाई कुआधारक किसानों ने महावितरण से कृषि विद्युत पंप का कनेक्शन लगाया है। लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जिस कारण कृषि पंपों का बिल समय पर अदा नहीं कर पाया। निर्धारित समय पर बिल नहीं भरने वाले लगभग 300 किसानों के कृषि पंप के कनेक्शन महावितरण काट दिए गए है। जबकि गोरेगांव तहसील में 63.70 हेक्टर पर रबी की फसल लगाई गई है। अब कृषि कनेक्शन ही कट जाने से किसानों के सामने यह समस्या निर्माण हो गई कि फसलों को सिंचाई कैसे की जाए। 

63.70 हे. पर होनी थी रोपाई 

चंद्रशेेखर कुरंजेकर, तहसील कृषि अधिकारी के मुताबिक जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है। एेसे किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की फसल लगाने के लिए धान की नर्सरियां रोपी है। तहसील में 63.70 हेक्टेयर पर धान की नर्सरी लगाई गई है। जिनमें से कुछ किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। 


 

Tags:    

Similar News