जिले में बढ़े 36 हजार नए मतदाता, राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

सिवनी जिले में बढ़े 36 हजार नए मतदाता, राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

Safal Upadhyay
Update: 2023-01-10 08:16 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले में 36 हजार नए मतदाता आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राजनीतिक दलों के साथ बैठक में जिला निर्वाचन ने यह जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामवली का विशेष पुनरीक्षण 2023 के कार्यक्रम के अन्र्तगत  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनीता खंडायत द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निर्वाचक नामावली अन्तिम प्रकाशन अन्र्तगत प्राप्त दावे/आपत्ति उपरान्त नए मतदाताओं के नाम जोडने/ परिवर्तन, संशोधन एवं निरसन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को विधानसभा 114 बरघाट, 115 सिवनी, 116  केवलारी एवं 117 लखनादौन की फोटो रहित मतदाता सूची की डीव्हीडी एवं मतदाता सूची प्रदाय की गई। फोटो निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अन्र्तगत सिवनी जिले की विधानसभा 114 बरघाट में 3066 पुरुष एवं 986 महिला कुल 7052, 115 सिवनी में 3682 पुरुष एवं 4574 महिला  कुल 8256, 116 केवलारी में 4758 पुरुष, 5558 महिला एवं एक अन्य कुल 10317 एवं 117 लखनादौन में 4877 पुरुष एवं 5590 महिला कुल 10467 इस प्रकार जिले में कुल पुरुष मतदाता 16383, महिला मतदाता 19708 तथा अन्य मतदाता एक सहित कुल 36092 नवीन मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े गए।

उन्होंने बताया कि सिवनी जिले में कुल 1385 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 528908, महिला मतदाता 515955 एवं अन्य 17 हैं। इस प्रकार कुल कुल 1044880 मतदाता होने की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई तथा जेण्डर रेशो जनसंख्या ईपी रेशो से अवगत कराया गया। खंडायत द्वारा सेवा निर्वाचक पुरुष मतदाता 869 एवं महिला मतदाता 37 सहित कुल 906 का अन्तिम प्रकाशन किए जाने से भी अवगत कराया गया।

 

Tags:    

Similar News