मालेगांव में रज़ा अकादमी के कार्यालय पर छापा, कई दस्तावेज और सामग्री जब्त

बड़ी कार्रवाई मालेगांव में रज़ा अकादमी के कार्यालय पर छापा, कई दस्तावेज और सामग्री जब्त

Tejinder Singh
Update: 2021-11-17 16:25 GMT
मालेगांव में रज़ा अकादमी के कार्यालय पर छापा, कई दस्तावेज और सामग्री जब्त

डिजिटल डेस्क, नाशिक। त्रिपुरा की घटना के बाद गत शुक्रवार को मालेगांव में हुए कथित दंगा मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत खांडवी के मार्गदर्शन में उपअधीक्षक लता दोंदे ने मालेगांव के ललित चौक स्थित रज़ा अकादमी के कार्यालय पर छापा मारा। इस छापे में पुलिस को रज़ा अकादमी के कार्यालय से कई आपत्तिजनक दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली। इसके साथ ही घटना के बाद जारी उपद्रवियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई ने 22 लोगों और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन 22 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही दंगा मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 45 हो गई हैं। इसी बीच रज़ा अकादमी के प्रमुख पदाधिकारी मालेगांव से फरार होने की खबर है। दरम्यान गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने पर सभी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि, शुक्रवार को रज़ा अकादमी ने त्रिपुरा में हुई कथित घटना के विरोध में राज्य में बंद का ऐलान किया था। इस बंद के दौरान शुक्रवार की शाम को विशेष समाज के सैंकड़ों लोगों ने शहर की दुकानों, निजी व अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर पथराव करते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाया था। इस पथराव में पुलिस वाहन सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हुई थी। साथ ही पथराव में पुलिस कर्मियों सहित कुछ लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया था। इस बीच मंगलवार को मालेगांव मध्य विधानसभा के विधायक मौलाना ने मालेगांव में हुए दंगे में कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का सहभाग होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने अपनी इसी कार्रवाई के तहत मंगलवार की देर रात रज़ा अकादमी के कार्यालय पर छापा मारा। यहां पुलिस को कई आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित अन्य सामग्री मिली। इसी के साथ अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 22 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही अकादमी के प्रमुख पदाधिकारी मालेगांव से ही फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अब तक मालेगांव दंगा मामले में 45 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें वर्तमान व पूर्व नगरसेवकों सहित राजनीतिक पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मालेगांव में स्थिति सामान्य हो चुकी है और दैनिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है।

दंगे में पुलिस उपअधीक्षक के अंगरक्षक पर हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि, दंगे के दौरान शहर पुलिस उपअधीक्षक लता दोंदे के अंग रक्षक पिंट्या जोरदार पावरा (32) पर प्राण घातक हमला किया गया था। पावरा की शिकायत पर पुलिस ने अज्जू लसणवाला, फारुख काल्या, तौसिफ शेख मुसा, नाविद शेख, जाहीद कच्छी सहित सैकड़ों दंगाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी तरह दंगे में घायल हुए पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार घुसर की शिकायत पर 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इसमें से मो. इम्रान मो. उस्मान (25) , शेख आसिफ शेख करीम (19 ), मो. रमजान अब्दुल रहिम (25) , मो. हारुण हबीबुर रहेमान अन्सारी (25), फैजल अहमद शकील अहमद (21), मो . आसिफ मो . युसूफ (42) , तौसिफ खानपुर खान (19) , उबेद समसुद्दीन अन्सारी (20) शहवाज अहमद जमील अहमद (20), मोईन अनिस मलिक (20) मोईनुद्दीन अब्दुल कदीर (34), अफताब एजाज वेग (21) , शेख अलीम शेख सलीम (26), रमजान खान शाहीर खान (21) , अफताब आलम हासम (42), रईस अहमद अब्दुल सम (46), आसिफ अहमद निहाल अहमद (34), अरबाज शेख सरदार (19) इन 18 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
 


 

Tags:    

Similar News