देगलूर उपचुनाव के लिए 63.33 प्रतिशत मतदान 

नांदेड़ देगलूर उपचुनाव के लिए 63.33 प्रतिशत मतदान 

Tejinder Singh
Update: 2021-10-31 08:31 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नांदेड़ की देगलूर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। देगलूर उपचुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। इसके साथ ही उपचुनाव के मैदान में उतरे कुल 12 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। अब उपचुनाव के परिणाम 2 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जितेश अंतापुरकर और भाजपा के उम्मीदवार सुभाष साबने के बीच सीधा मुकाबला है। प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसके पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में देगलूर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रावसाहब अंतापुरकर विजयी हुए थे। लेकिन बीते अप्रैल महीने में रावसाहब का निधन हो गया। इसके चलते अब इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। उपचुनाव में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार जितेश पूर्व विधायक दिवंगत रावसाहब के बेटे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी साबने शिवसेना के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 
 

Tags:    

Similar News