पुत्र ने कुल्हाड़ी से मां पर किया हमला, मासूम बच्चों को भी किया अधमरा 

पुत्र ने कुल्हाड़ी से मां पर किया हमला, मासूम बच्चों को भी किया अधमरा 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-07 08:29 GMT
पुत्र ने कुल्हाड़ी से मां पर किया हमला, मासूम बच्चों को भी किया अधमरा 

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली (वैढ़न)। यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने क्रोध में आकर न केवल अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया, बल्कि अपने तीन मासूम बच्चों को भी पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। सभी घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरूवार को माड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जरहा में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है और पीड़ित महिला का नाम केशमती शाह पति स्व. रामाधार शाह 45 वर्ष बताया जाता है। आरोपी पुत्र का नाम रावेन्द्र शाह है।

बताया जाता है इस वारदात में रावेन्द्र द्वारा अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमलाकर करके उसके सिर, गर्दन में काफी गंभीर चोट पहुंचायी है। महिला का एक हाथ भी नाड़ी के पास से टूट गया है। अपनों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले ने अपनी मां के साथ अपने खुद के बच्चों व परिवार के अन्य बच्चों को भी नहीं बख्शा, उन्हें भी उसने पीट-पीटकर घायल कर दिया है। घायल बच्चों में अभिषेक पिता सुरेश शाह 10 वर्ष, सबिता पिता रावेन्द्र शाह 7 वर्ष और खुशबू पिता रावेन्द्र शाह 12 वर्ष बताया जाता है। हादसे की वजह की पुष्टि नहीं हो पायी है।

घटना घर से बाहर एक खेत में हुई। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज शुरू कर दिया था। वहीं वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है। 

दोपहर की घटना, पुलिस अनजान
मारपीट की इस वारदात में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना दोपहर के समय की है, लेकिन हैरत की बात है कि इसके संबंध में शाम तक भी माड़ा पुलिस के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। टीआई नेहरू सिंह खंडाते का कहना था कि घटना की पूर्ण जानकारी जुटाई की जा रही है, थाने का स्टाफ घटना स्थल पर गया हुआ है।
 

Similar News