झाबुआ: कलेक्टर द्वारा रंगपुरा में तीन करोड़ 19 लॉख रूपये की लागत से बनने वाले वृद्धा आश्रम का जायजा

झाबुआ: कलेक्टर द्वारा रंगपुरा में तीन करोड़ 19 लॉख रूपये की लागत से बनने वाले वृद्धा आश्रम का जायजा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-09-10 10:25 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, झाबुआ। झाबुआ कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा मंगलवार को लोक निर्माण विभाग पीआईयू द्वारा झाबुआ में स्थित रंगपुरा में 3 करोड़ 19 लॉख रूपये की लागत से बनने वाले वृद्धा आश्रम का जायजा लिया। इस वृद्धा आश्रम की क्षमता 50 सीटर की है। यह भवन फरवरी 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। श्री सिंह ने इस भवन में रेम्प निर्माण व अन्य जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह ने संभागीय यंत्री को निर्देश दिये हैं कि इस भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि इसका लाभ वृद्धजनों को मिल सकें। श्री सिंह ने इसके पहले रंगपुरा में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित जिला विक्लांग पुनर्वास केन्द्र झाबुआ का अवलोकन किया। इस दौरान प्रोस्थेटिक/ऑर्थोटिक कार्यशाला, बहुउद्देश्यीय पुनर्वास एवं प्रशिक्षण इकाई, भौतिक चिकित्सा इकाई, अनुभूति-पेयजल रसोई घर का अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह को जिला विक्लांग पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी श्री शेलेन्द्र राठौर ने जिला पुनर्वास केन्द्र की सम्पूर्ण जानकारी दी। श्री सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जिला पुस्तकालय का अवलोकन किया और पुस्तकालय में रखी पुस्तकों और समाचार पत्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारों को निर्देश दिये हैं कि अतिथियों का स्वागत में गुलदस्ते के स्थान पर कोई भी ज्ञानवर्धक पुस्तक भेंट करने की परम्परा शुरू की जाए। साथ ही इस लाईब्रेरी में अलमारियों की नम्बरिंग करने और कौन सी पुस्तक कहां रखी गई है। इसका उल्लेख भी रजिस्टर में सूचीबद्ध किया जावे ताकि पाठकों को पुस्तकें ढूढ़ने में और अधिक आसान हो सकें। श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिये है कि जिला पुस्तकालय में पत्रिकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे पाठकों द्वारा इस पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस अवसर पर संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू झाबुआ श्री नरेन्द्र सिंह मण्डलोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री एल.एन.प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Similar News