पांच दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, सात घायल  

विदर्भ में हादसे पांच दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, सात घायल  

Anita Peddulwar
Update: 2022-12-01 15:26 GMT
पांच दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, सात घायल  

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। जिलों में अलग-अलग जगह पर  हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और सात व्यक्ति घायल हुए।  गोंदिया शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित फूलचुर मार्ग पर बुधवार 30 नवंबर की रात कार अौर दोपहिया में टक्कर हो गई। हादसे में दोपहिया सवार दीपक नागपुरे (26) की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  ग्रामीण पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।  गोंदिया के ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत पांढराबोड़ी मार्ग के जब्बारटोला मोड़ पर बुधवार 30 नवंबर को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मयूर गेडाम (30) की मौत हो गई। कार में सवार अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।  

गोंदिया जिला परिषद-जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रिंग रोड पर गुरुवार 1 दिसंबर की दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गोरेगांव पंचायत समिति कार्यालय में कार्यरत शिक्षा विस्तार अधिकारी शशिकांत खोब्रागड़े की मौत हो गई। 

वर्धा जिले की समुद्रपुर तहसील के कानकाटी परिसर में 1 दिसंबर को एक दोपहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में श्रीराम महादेव पेरकुंडे (35) की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यवतमाल शहर के पास स्थित भारी एयरपोर्ट के समीप 1 दिसंबर की सुबह तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कार में सवार बाबाराव रावते (84) की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

Tags:    

Similar News