दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के सामने ही थाने से फरार

वणी दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के सामने ही थाने से फरार

Tejinder Singh
Update: 2022-05-02 13:25 GMT
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के सामने ही थाने से फरार

डिजिटल डेस्क, वणी। शहर के एक क्षेत्र में पड़ोसी 45 वर्षीय महिला को बेहोशी की दवा मिला शरबत पिलाकर उससे दुष्कर्म करनेवाला आरोपी मेडिकल करवाने के बाद वणी थाने से फरार होने का मामला सामने आया है। जिससे वणी पुलिस की लापरवाही सामने आई है। आरोपी का नाम मिन्टू उर्फ सौरभ बोरूले (25)बताया गया है। पीड़िता ने 20 अप्रैल को दुष्कर्म की शिकायत दी थी । आरोपी ड्राइवर होने से बाहरी राज्य में था तो गुरुवार को लौटा। उसे थाने में लाकर अपराध दर्ज करते समय  आरोपी थाने से भाग जाने से 3 पुलिस कर्मियों पर निलंबन की तलवार लटक रही है। एसपी इस मामले में  क्या कार्रवाई करते हैैं। इस ओर सभी की नजरें लगी है।

थानेदार रामकृष्ण महल्ले इस मामले में जानकारी देने से बचते रहे। आरोपी को फरार होकर 48 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। फिर भी पुलिस काे उसका सुराग नहीं मिल पाया है।   आरोपी युवक के खिलाफ वणी थाने में 20 अप्रैल को पीडि़ता द्वारा शिकायत देने पर उसके खिलाफ 376 के अलावा भादंवि की धारा 224 में अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें दुष्कर्म के साथ साइबर क्राइम आदि की धाराएं लगाई गई है। इस मामले में गुरुवार की रात आरोपी थाने में पहुंचा था। वणी पुलिस ने उसे पकड़ कर उसका वणी ग्रामीण अस्पताल में गुरुवार को मेडिकल करवाया। उसके बाद स्टेशन डायरी में इस आरोपी के खिलाफ साना डाला गया। यहां पर 3 पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे। मगर वे सब मोबाइल में लगे थे। यहीं मौका देखकर आरोपी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। 

बताया जाता है कि मिन्टू  पड़ोसी महिला के साथ बात किया करता था। जिससे दोनों में जान पहचान हुई। एक दिन पीड़िता को घर में बुलाकर शरबत में नींद की दवा मिलाकर पिलाया। पीड़िता के बेहोश होने पर उससे दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाया। अश्लील वीडियो वाइरल करने की धमकी देकर आरोपी  ने  पीड़िता के साथ 21 मार्च से 5 अप्रैल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वह  पीड़िताके पति और अन्य करिबी रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो बताने की धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। 

Tags:    

Similar News