त्र्यंबकेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, कहा- मां ने मागी थी मन्नत

त्र्यंबकेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, कहा- मां ने मागी थी मन्नत

Tejinder Singh
Update: 2018-08-23 14:07 GMT
त्र्यंबकेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, कहा- मां ने मागी थी मन्नत

डिजिटल डेस्क, नाशिक। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने गुरूवार को त्र्यंबकेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन किए। इस दौरान कोइराला ने कहा कि महादेव की कृपा से वे गंभीर बीमारी से संघर्ष कर पाईं। उन्होंने पत्रकारों सें चर्चा के दौरान कहा कि वे बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। तब उनकी मां ने भगवान के पास मन्नत मांगी थी। अब जब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हो गईं, तो त्र्यंबकेश्वर में भगवान के दर्शन करने आईं हैं। वे दोपहर के समय परिवार के साथ पहुंची। उन्होंने त्र्यंबकेश्वर मंदीर में पूजाविधी पूर्ण की। इस दौरान देवस्थान कार्यालय ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर विश्वस्त प्रशांत गायधनी, पंकज भुतडा, संतोष कदम, पूर्व विश्वस्त कैलास घुले आदी मौजूद थे। 

फिल्मी करियर में सक्रिय
आपको बता दें मनीषा कोइराला एक बार फिर से फिल्मी करियर में सक्रिय हुई हैं। फिल्म संजू में मनीषा के किरदार की सभी ने जमकर तारीफ की, अब वो संजय दत्त के साथ साउथ इंडियन फिल्म "प्रस्थानम" के रीमेक में जुटी हैं। इसके अलावा मनीषा ने हाल में ही एक किताब पूरी की है, जिसमें उन्होंने 2012 के दौरान ओवरियन कैंसर से अपने संघर्ष को बयां किया है। मनीषा कोइराला बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्हें 4 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है।

धूमधाम से मनाया था जन्मदिन 
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने 16 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। मनीषा की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज उन्हें विश करने पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में मनीषा के बेहद करीबी दोस्त ही नजर आए। जिनमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी शामिल थे। 

Similar News