आदित्य ठाकरे की कार का टायर फटा, ठाकरे सुरक्षित, महामार्ग के गड्ढों ने लाई आफत

आदित्य ठाकरे की कार का टायर फटा, ठाकरे सुरक्षित, महामार्ग के गड्ढों ने लाई आफत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-25 10:24 GMT
आदित्य ठाकरे की कार का टायर फटा, ठाकरे सुरक्षित, महामार्ग के गड्ढों ने लाई आफत

डिजिटल डेस्क, नाशिक। रास्ते में बने गड्ढों पर बारिश का पानी जमा होने से लोग परेशान हो रहे हैं। इसका झटका अब युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे को लगा। ठाकरे नाशिक में दो दिवसीय दौरे के लिए जा रहे थे। इस समय घोटी के समीप गडढ़ो के कारण उनकी आलीशान रेंजरोव्हर वाहन का टायर फूट गया। दुर्घटना में आदित्य ठाकरे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आदित्य तत्काल दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य पर पहुंचे।  

जानकारी के अनुसार मुंबई-नाशिक राष्ट्रीय महामार्ग पर घोटी के समीप पाडली गांव में रास्ते पर बड़े-बड़े गडढ़े होने के कारण यह दुर्घटना हुई। आदित्य ठाकरे की गाड़ी का टायर फूटा। इसके बाद उनके साथ उपस्थित पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आदित्य ठाकरे दूसरी गाडी से तत्काल रवाना हुए। उनके वाहन का टायर बदलने के लिए नाशिक में पहुंचाया गया।

बता दें कि दो दिन पूर्व  मुंबई - आगरा महामार्ग पर इगतपुरी के समीप एक युवक की गड्ढों के कारण मृत्यु हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने टोलप्लाजा के सामने आंदोलन करते हुए रास्तों की तत्काल मरम्त करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन अभी भी इस गंभीर शिकायतों को नजर अंदाज करता रहा।

Similar News