महाराष्ट्र भाजपा की कमान चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र भाजपा की कमान चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई की जिम्मेदारी

Tejinder Singh
Update: 2020-02-13 15:18 GMT
महाराष्ट्र भाजपा की कमान चंद्रकांत पाटिल, मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा इकाई के अध्यक्ष पद की फिर से कमान सौंपी गई है। इस पद के लिए पार्टी के कई नेताओं के नाम चर्चा में थे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने गुरुवार को पाटील के नाम का ऐलान कर दिया। इसके अलावा मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यहां के एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान के मुताबिक यह दोनों नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले चंद्रकात पाटील को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
 

Tags:    

Similar News