अजित पवार बोले - बड़ी परियोजनाएं गुजरात ले जाकर महाराष्ट्र को कमजोर करने की साजिश

बीड अजित पवार बोले - बड़ी परियोजनाएं गुजरात ले जाकर महाराष्ट्र को कमजोर करने की साजिश

Tejinder Singh
Update: 2022-09-17 12:43 GMT
अजित पवार बोले - बड़ी परियोजनाएं गुजरात ले जाकर महाराष्ट्र को कमजोर करने की साजिश

डिजिटल डेस्क, बीड। महाराष्ट्र में आने वाला निवेश गुजरात ले जाकर महाराष्ट्र को आर्थिक रूप से पिछड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे महाराष्ट्र को जीएसटी संग्रहण में बड़ा नुकसान होने वाला है।शनिवार को यह आरोप विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने लगाया। माजलगांव में विभिन्न विकास कामो के उद्घाटन कार्यक्रम के पहले उन्होंने राज्य की शिंदे-बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। अजित पवार ने आगे बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में आने वाली वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना राजनीतिक दबाव के चलते गुजरात भेजा गया है, जिसे वापस लाना होंगा, सरकार ने अभी भी पूरी कोशिश करनी चाहिए। महाराष्ट्र में हमारी सरकार होती, तो परियोजना गुजरात नहीं जाते देते। शिंदे सरकार के 90 दिन पूरे हुए हैं, अबतक महाराष्ट्र का कामकाज अच्छी तरह नहीं चल पा रहा है। पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे, विधायक प्रकाश सोंलके, विधायक संदीप क्षिरसागर, अशोक डक, संभाजी शेजुल, अमर सिंह पंडित , अच्युत लाटे, सुनील भांडेकर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

1.54 लाख करोड़ रुपए की डील

बता दें भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन 1.54 लाख करोड़ रुपए के निवेश के साथ गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेगी। वेदांत-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में 1000 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जाएगी। इस संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत होगी। 

पालकमंत्री न होने से कई काम रूके

अजित पवार ने शिंदे सरकार पर दूसरे चरण के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर निशाना साध दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्रिमंडल विस्तार से डर रही है। कहा कि जिन्हें दूर के सपने दिखाए गए हैं,  वह फूट सकते है। आप नया काम करिए, पुराने काम क्यों स्थगित कर रहे हैं। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार करने से लिए डर रहे हैं। पवार बोले कि जिलों में पालकमंत्री न होने से कई सारे काम रुक गए हैं।

 

Tags:    

Similar News