इन्दौर: पर्यटन विकास निगम के सभी होटल और रेस्टॉरेंट शुरू

इन्दौर: पर्यटन विकास निगम के सभी होटल और रेस्टॉरेंट शुरू

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-13 10:38 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, इन्दौर। इन्दौर राज्य पर्यटन विकास निगम भोपाल ने प्रदेश में स्थित अपने सभी होटल और रेस्टॉरेंट का संचालन फूड लवर्स के लिये वापस शुरू कर दिया है। निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन्‌ ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खजुराहो और पचमढ़ी क्षेत्र के सभी होटल और रेस्टॉरेंट पर्यटकों की माँग पर पुन: शुरू किये जा रहे हैं। अनलॉक-1 की अवधि में निगम ने फर्स्ट फेज में प्रदेश में अपने 35 होटल और रेस्टॉरेंट का संचालन शुरू किया था। निगम द्वारा भोपाल क्षेत्र के होटल पलॉश रेसीडेंसी, विण्ड ऐण्ड वेव्स, पिकनिक ऐट केरवा शुरू कर दिये गये हैं। वर्षा ऋतु में विण्ड ऐण्ड वेब्स और पिकनिक ऐट केरवा सैलानियों का फेवरेट वेन्यू रहा है। वहीं जबलपुर में होटल कलचुरी रेसीडेंसी, ग्वालियर में तानसेन रेसीडेंसी सहित निगम के सभी होटल और रेस्टॉरेंट को पर्यटकों और फूड लवर्स के लिये पुन: आरंभ कर दिया गया है। श्री विश्वनाथन् ने बताया कि सभी होटल और रेस्टॉरेंट का संचालन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई गाइड-लाइन और होटल और रेस्टॉरेंट के लिये जारी स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स का अनिवार्य रूप से पालन कराते हुए किया जा रहा है। कोविड-19 की वजह से पर्यटन विकास निगम ने इन होटल्स और रेस्टॉरेंट का संचालन बंद कर दिया था। उल्लेखनीय है कि पर्यटन विकास निगम भोपाल द्वारा फूड लवर्स के लिये मई-जून माह से एमपीटी फ्यूजन एप के माध्यम से शुरू की गई फूड होम डिलेवरी सर्विस और टेक अवे सर्विस संचालित की जा रही हैं, जो यथावत हैं। निगम द्वारा भोपाल में मिंटो हॉल स्थित रूफटॉप रेस्टॉरेंट, ग्वालियर के तानसेन रेसीडेंसी और जबलपुर के कलचुरी रेसीडेंसी से मनपसंद व्यंजनों की सुरक्षित होम डिलेवरी सर्विस और टेक अवे सुविधा फूड लवर्स को दी जा रही है।

Similar News