बेंगलुरु: ISRO साइंटिस्ट ने बजाई बांसुरी, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

बेंगलुरु: ISRO साइंटिस्ट ने बजाई बांसुरी, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-31 08:12 GMT
बेंगलुरु: ISRO साइंटिस्ट ने बजाई बांसुरी, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की एक बैठक के दौरान सैटेलाइट सेंटर के डायरेक्टर पी कुन्हीकृष्णन ने बांसुरी बजाकर सभी सांसदों का दिन बना दिया। इसके बाद से ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साइंटिस्ट कुन्हीकृष्णन की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इस प्रदर्शन का वीडियो एक सांसद द्वारा शेयर किया गया।

 

 

पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की यह बैठक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में थी। इस दौरान बैठक में इसरो प्रमुख के सिवन भी मौजूद थे। कुन्हीकृष्णन के इस कला प्रदर्शन से प्रभावित हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में के सिवन के बगल में बैठे कुन्हीकृष्णन बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्विटर में शेयर किए गए इस वीडियो के साथ सांसद जयराम ने लिखा है कि पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कुन्हिकृष्णन के बांसुरी प्रदर्शन के साथ खत्म हुई। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि "कुन्हिकृष्णन एक पेशेवर बासुरी वादक भी हैं! उन्होंने सदाबहार वटापी गणपतिम भजे खेला है।"

Tags:    

Similar News