Assam Floods: असम में बाढ़ से तबाही, 59 लोगों की मौत, 30 जिलों के 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Floods: असम में बाढ़ से तबाही, 59 लोगों की मौत, 30 जिलों के 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-15 07:34 GMT
Assam Floods: असम में बाढ़ से तबाही, 59 लोगों की मौत, 30 जिलों के 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
हाईलाइट
  • असम में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर
  • राज्य में अब तक 59 लोगों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर जारी है। इसकी चपेट में आने से राज्य में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, बुधवार तक असम के 30 जिलों के 45 लाख 40 हजार 890 लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घरों में पानी भर चुका है। बाढ़ के कारण हालात बिगड़ने के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

असम में मंगलवार को बाढ़ की वजह से पांच जिलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई, जिससे यहां बांढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। राज्य के 33 में से 30 जिले बाढ़ ग्रस्त हैं और 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 

बाढ़ के कारण 66 जानवरों की मौत
काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अबतक 66 जानवरों की मौत हो चुकी है, जबकि 170 जानवर रेस्क्यू किए गए हैं। 

 

 

Tags:    

Similar News