बड़ा फेरबदल : शाह के दौर से पहले अतुल राय बने बीजेपी के सह संगठन महामंत्री
बड़ा फेरबदल : शाह के दौर से पहले अतुल राय बने बीजेपी के सह संगठन महामंत्री
Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-17 09:02 GMT
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मध्यप्रदेश दौरे के पहले ही प्रदेश भाजपा संगठन मे फेरबदल शुरू हो गया है। महाकौशल क्षेत्र के संगठन मंत्री अतुल राय को प्रदेश भाजपा का सह संगठन महामंत्री नियुक्त कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों से जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाकौशल मप्र के संगठन मंत्री अतुल राय को मप्र का सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।