जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर की कुर्सी में भाजपा ने किया कब्जा

भाजपा के संतोष बरकड़े अध्यक्ष निर्वाचित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर की कुर्सी में भाजपा ने किया कब्जा

Safal Upadhyay
Update: 2022-07-29 10:58 GMT
जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर की कुर्सी में भाजपा ने किया कब्जा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर की कुर्सी में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के संतोष बरकड़े अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। लंबे घमासान के बाद भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने में सफलता हासिल की है। आज सुबह से भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जिला पंचायत में जमावड़ा रहा। भाजपा के संतोष बरकड़े को 8 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के रामकुमार सैय्याम को 7 वोट मिले। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से दो रिजेक्ट हुए।

Tags:    

Similar News