दिग्विजय सिंह की इस असंभव योजना को शिवराज ने बनाया सफल : नंदकुमार सिंह

दिग्विजय सिंह की इस असंभव योजना को शिवराज ने बनाया सफल : नंदकुमार सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-02 17:11 GMT
दिग्विजय सिंह की इस असंभव योजना को शिवराज ने बनाया सफल : नंदकुमार सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में शनिवार को संपन्न नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की एक आवश्यक बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने नमामि देवी नर्मदे यात्रा की कल्पना पर चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पर्यावरण के प्रति अत्यंत गंभीर रूख से निकलकर आयी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उस समय के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार ने इस कार्य को असंभव करार देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि हमारे एक पूर्व विधायक तेजसिंह सेंधव ने भी इस समस्या पर गहन अध्ययन किया था। इन सारी रिपोर्ट को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देखा तो अंत्यत गंभीरता से लिया। दिग्विजय सिंह ने जिस काम को "असंभव" कहकर टाल दिया था, उस काम को करने का भागीरथी सफल प्रयास शिवराज सरकार ने किया है।

Similar News