गहमागहमी के बीच पेश पौने दो अरब का आय व्यय का बजट

नगर पालिका का साधारण सम्मिलन गहमागहमी के बीच पेश पौने दो अरब का आय व्यय का बजट

Safal Upadhyay
Update: 2023-03-22 09:42 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,सिवनी। नगर पालिका परिषद सिवनी का मंगलवार को साधारण सम्मिलन में गहमागहमी के बीच पौने दो अरब से अधिक का आय व्यय का बजट पेश हुआ। करीब सवा घंटे तक वर्ष 2022-23 का पुररीक्षित और आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट का ब्यौरा पार्षदों के सामने रखा गया। वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित बजट आंकलन  में आय और व्यय में नगर पालिका का कुल फायदा 60 लाख से अधिक का बताया गया। पालिका को चालू वित्तीय वर्ष में आय कम होने को लेकर भाजपा पार्षदो ने आपत्ती जताई। उनका कहना है कि नगर पालिका की आय कम हो रही है इसके पीछे कहीं न कहीं खामियां हैं। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान नेअधिकारियों ने कहा कि राजस्व अमला लापरवाही कर रहा है। जरूरी है कि मैदानी स्तर पर काम तेजी से किया जाए।

कुर्की करो, काटो कनेक्शन

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जो बकाया नहीं दे रहा है उनके यहां कुर्की की कार्रवाई करो,कनेक्शन काटो। यहां तक की उनके नाम सार्वजनिक करो और उनके नाम का प्रकाशन कराओ तभी स्थितियां सुधरेगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जो नियम का पालन नही कर रहा है उन पर कार्रवाई करो।

ये सभी प्रस्ताव पारित

छिंदवाड़ा चौक मं जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद महाराज की स्मृति में स्तंभ और आसपास स्थलों में सौंदर्यीकरण के लिए  प्रशासकीय स्वीकृति, पानी की समस्या को लेकर नलकूप खनन, चार फायर व्हीकल माउंटेन की खरीदी, अंबेडकर वार्ड में शवदाह गृह व प्रवेश द्वार,भवन नामांतरण, दुकान कोटा, लीज, नवीनीकरण आदि प्रकरणों में राजीनामा के के लिए परिषद की शक्तियां प्रयोजित करने, साफ सफाई के लिए मिनी पोर्टेबल जेसीबी मशीन खरीदी, बड़ी जेसीबी मशीन की खरीदी और प्रकाश, सफाई व्यवस्था के अंतर्गत शासन से एक करोड़ की मांग। सम्मिलन में उपाध्यक्ष डॉली डागौर,सभी वार्ड पार्षद, सीएमओ रामकुमार कुर्वेती के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
 

Tags:    

Similar News