उप्र में मौसम के शुष्क रहने के आसार

उप्र में मौसम के शुष्क रहने के आसार

IANS News
Update: 2019-10-28 05:09 GMT
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार

डिजिटल डेस्क,लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में बादलों की आवाजाही बरकार है। हलांकि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के अनुसार सतह से करीब दो किलोमीटर तक अभी पुरुवा हवा और पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में नमीं भी बढ़ गयी है। इस कारण धूप छांव जैसे हालत बन रहे हैं। हलांकि, प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 17 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री व फैजाबाद 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 17़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Tags:    

Similar News