छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस का कब्जा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-25 05:05 GMT
छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को झटका, कांग्रेस का कब्जा

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताया है। राज्य के 151 निकायों के दो हजार 840 पद के चुनाव हुए। जहां कांग्रेस ने एक हजार 283 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को एक हजार 131 वार्डों में जीत मिली। निर्वाचन आयोग के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) 36 पार्षद और 364 पार्षद निर्दलीय जीते हैं। 

राज्य के 10 निगम में कांग्रेस ने सात पर अपना महापौर पक्का कर लिया है। राजनांदगांव, धमतरी और कोरबा में पेंच फंसा हुआ है। यहां निर्दलीय निर्णायक भूमिका में है। छत्तीसगढ़ में इस बार महापौर का चुनाव सीधे नहीं हुआ है। पार्षद ही महापौर चुनेंगे। इस बार चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी पार्टी ने एक साल की उपलब्धियों और कार्यों के दम पर चुनाव लड़ा था। जनता ने जिस तरह से कांग्रेस पर भरोसा जताया है। यह साफ है कि सरकार के कार्य से जनता संतुष्ट है। 
 

Tags:    

Similar News