सिरमौर: मुख्यमंत्री ने डाॅ. जगत राम को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा

सिरमौर: मुख्यमंत्री ने डाॅ. जगत राम को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-14 09:59 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, Sirmaur। 14th August 2020 मुख्यमंत्री ने डाॅ. जगत राम को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डाॅ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। डाॅ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। डाॅ. जगत राम किन्हीं परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समरोह में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Similar News