मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर से गड़चिरोली रवाना

बाढ़ की स्थिति का जायजा मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर से गड़चिरोली रवाना

Tejinder Singh
Update: 2022-07-12 11:00 GMT
मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर से गड़चिरोली रवाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ दिन से जारी बारिश के कारण राज्य के अनेक जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नागपुर विभाग का गड़चिरोली जिला भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। वहां की स्थिति का जायजा लेने एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार नागपुर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। नागपुर विमानतल पर शाम 4.15 बजे पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे गड़चिरोली के लिए रवाना हुए। इससे पहले विमानतल पर विभागीय आयुक्त माधवी खोडे-चवरे, नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति मनोज सूर्यवंशी, विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. छेरिंग दोरजे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे, जिला परिषद के सीईओ योगेश कुंभेजकर, पुलिस अधीक्षक विजय मंगर ने उनका स्वागत किया। विभागीय आयुक्त माधवी खोडे ने उन्हें विमानतल पर पूर्व विदर्भ में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से वे गड़चिरोली रवाना हुए। 

Tags:    

Similar News