कांग्रेस आज करेगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कल जिले भर में होगी पदयात्रा

पन्ना कांग्रेस आज करेगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कल जिले भर में होगी पदयात्रा

Ankita Rai
Update: 2022-09-07 10:46 GMT
कांग्रेस आज करेगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कल जिले भर में होगी पदयात्रा

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ०7 सितंबर की शाम कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं इसी परिपेक्ष मे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार पूरे जिले भर में 7 सितंबर को जहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा की जाएगी वही 8 सितंबर की सुबह ०7 बजे से जिले के समस्त ब्लॉकों में कांग्रेस पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का समर्थन करेंगे। उक्त संबंध की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने बतलाया है कि पन्ना जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वह ०7 सितंबर को सर्वधर्म प्रार्थना सभा व ०8 सितंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अपने-अपने क्षेत्र मेंं वहां के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अनिवार्य रूप से पदयात्रा करें। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने बताया कि देश की जनता के सामने केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई व बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी आम जनमानस तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। 

Tags:    

Similar News