कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान जारी

पन्ना कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान जारी

Ankita Rai
Update: 2022-02-26 10:09 GMT
कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान जारी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के दिशानिर्देश में लगातार ०१ फरवरी से चल रहें घर चलो घर-घर चलो अभियान की कडी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के तत्वाधान में मंडलम पगरा के ग्राम पगरा, मडैययन राजपूत, बम्होरी, भेंसवाही, जूडी आदि ग्रामों में अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं जानकर प्रदेश व जिला कांग्रेस को जानकारी सौपीं जानी हैं ताकि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। ब्लॉक कांग्रेस अमानगंज द्वारा प्रदेश में चलीं 15 महीनों की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष बताया गया कि किस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ  किया। 27 हजार कन्या विवाह की राशि 51 हजार की, गोशालाओं का निर्माण, शुद्ध के लिए युद्ध, पेंशन 300 से 600 रुपए, श्रीराम वनगमन पथ मार्ग के लिए बजट जैसे कई कार्यो को किया लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पिछलें कई सालों से जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहीं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश किसान महामंत्री कमल सिंह राजपूत, प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश अहिरवार, सेक्टर अध्यक्ष आंनद सिंह राजपूत, बद्री प्रसाद कुशवाहा, कोमी एकता प्रदेश सचिव धूराम चौधरी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News