Crime in Bihar: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से गई एक जवान की जान

Crime in Bihar: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से गई एक जवान की जान

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-30 09:07 GMT
Crime in Bihar: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से गई एक जवान की जान

डिजिटल डेस्क, पटना। कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौर में भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इन घटनाओं में होमगार्ड के एक जवान और दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई। 

दरअसल पूरी घटना पन्हास चौक की है। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी, तभी उन्हें तीन युवक बाइक पर जाते हुए नजर आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें होमगार्ड जवान राजवर्धन की गोली लगने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इसके अलावा बेगूसराय में शुक्रवार को ही अलग-अलग इलाकों दो और फायरिंग की घटनाएं हुईं। जिसमें अपराधियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। दो लोग घायल भी हुए हैं। एक घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। यहां दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने आटा मिल पर फायरिंग की। गोली लगने से आटा मिल मालिक सागर सिंह की पत्नी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिल पर मौजूद एक अन्य महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।

फायरिंग की एक और घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन बदमाशों ने किसान मकसूदन महतो को गोली मार दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी प्रमिला देवी को भी बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां प्रमिला देवी की मौत हो गई, जबकि घायल मकसूदन महतो का इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News