अप्राकृतिक कृत्य करने वाले अपराधी को 27 वर्ष की सजा

गोंदिया अप्राकृतिक कृत्य करने वाले अपराधी को 27 वर्ष की सजा

Tejinder Singh
Update: 2022-04-11 16:32 GMT
अप्राकृतिक कृत्य करने वाले अपराधी को 27 वर्ष की सजा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया . विशेष सत्र न्यायालय ने 11 अप्रैल को अप्राकृतिक कृत्य करने वाले अपराधी दिनेश भिकाजी नंदेश्वर (30) को 27 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला प्रमुख जिला व विशेष सत्र न्यायाधीश एस.ए.ए.आर. औटी ने सुनाया।  जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को  6 वर्षीय बालक के साथ  आरोपी दिनेश नंदेश्वर ने अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित बालक की जांच की गई तो बालक के शरीर पर जख्म व खून के धब्बे दिखाई दिए। मामला प्रकाश में आते ही आरोपी के खिलाफ  पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जिला सत्र न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। इस मामले के सभी दस्तावेज, सबूत तथा 10 गवाहों के बयान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी दस्तावेज, गवाहों एवं सबूतों के आधार पर  न्यायाधीश ने  अपराधी को 27 वर्ष की सश्रम कारावास   व 30 हजार रुपए जुर्माना वसूल करने का फैसला सुनाया है। 
 

Tags:    

Similar News