फांसी पर लटका मिला युवक का शव

गोंदिया  फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tejinder Singh
Update: 2022-02-22 14:13 GMT
फांसी पर लटका मिला युवक का शव

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। गोरेगांव शहर से सटे कटंगी डैम मार्ग पर स्थित ग्राम चंद्रपुरटोली में सोमवार, 21 फरवरी को सुबह में एक युवक बरगद के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ दिखाई दिया। मृत युवक की शिनाख्त चंद्रपुरटोली कटंगी निवासी राजकुमार गणपत वलथरे(18) के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है। जांच दौरान पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। इसकी छानबीन की जा रही हंै। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इस मामले में गोरेगांव पुलिस थाने में मर्ग दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सचिन म्हैत्रे के मार्गदर्शन में पुलिस नायक मोहनकुमार टेंभरे, नितीन तरारे द्वारा की जा रही है। 

Tags:    

Similar News